सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में BCCI कर सकती है बड़ा बदलाव, जसप्रीत बुमराह हैं असली वजह

BCCI central contract 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने नियम में बदलाव कर सकती है. बीसीसीआई ने हाल ही में नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था. लेकिन जसप्रीत को लेकर अब बोर्ड बड़ा बदलाव कर सकती है.

Cricket News - 2026-03-18T130606.463
विज्ञापन

BCCI Central Contract 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह मिली थी. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगरी को हटा दिया था. पिछली बार A+ कैटेगरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल थे. बोर्ड की ओर से इन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए 7 करोड़ मिलते थे. हालांकि अब जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई को बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है.

बीसीसीआई कर सकती है बड़ा बदलाव

बीसीसीआई तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को A+ कैटेगरी में रखती थी. ऐसे में अब रोहित शर्मा, विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले लिया है, जबकि रवींद्र जडेजा भी टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह ही तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी बचे हैं. ऐसे में उन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A कैटेगरी में रखा गया है, जबकि पिछली बार वह A+ में थे. A+ में रहने वाले खिलाड़ियो को सलाना 7 करोड़, जबकि A कैटेगरी में रहने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ मिलते हैं. इस लिहाज से बुमराह को हर साल 2 करोड़ का नुकसान होगा.

विज्ञापन

ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की वजह से अपने कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव कर सकती है और बोर्ड बुमराह को 2 करोड़ की भरपाई कर सकती है. हालांकि जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल भी तीनों ही प्रारूपों में भारत की ओर से इन दिनों खेल रहे हैं. लेकिन उन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड c में रखा गया है.

बीसीसीआई ने नए कॉन्ट्रैक्ट में साफ नहीं किया था कि हर कैटेगरी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलेंगे.बीसीसीआई ने इस बार ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी थी.

विज्ञापन

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड (Grade)खिलाड़ियों के नाम
ग्रेड Aशुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.
ग्रेड Bवाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर.
ग्रेड Cअक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ