IPL 2026 में एमएस धोनी नहीं, संजू सैमसन निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी? पूर्व क्रिकेटर ने बताया खास प्लान

MS Dhoni-Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग में संजू सैमसन CSK के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स के लिए सालों तक खेले और अब संजू IPL में धोनी के साथ खेलेंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कि एमएस धोनी अब संजू सैमसन को टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

MS Dhoni-Sanju Samson

संजू सैमसन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

MS Dhoni-Sanju Samson: IPL 2026 में संजू सैमसन नई शुरुआत करने वाले हैं. वो लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे और अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. संजू RR में कप्तान थे लेकिन CSK में उन्हें कप्तानी नहीं मिली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने अब एमएस धोनी के बारे में बात की और बताया कि संजू सैमसन उनकी जिम्मेदारी उठा सकते हैं. वो न सिर्फ विकेटकीपिंग संभाल सकते हैं, बल्कि भविष्य के कप्तान बनने के भी दावेदार होंगे.

विज्ञापन

संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

जियोस्टार के शो पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने बताया कि संजू सैमसन, एमएस धोनी की जगह लेने के लिए परफेक्ट खिलाड़ी हैं. वो धोनी के बाद अगले पोस्टर बॉय बन सकते हैं और धोनी उन्हें टीम का मुख्य विकेटकीपर बना सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में अनुभव बांटा जाता है. सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर और फिर विराट कोहली तक बैटन आगे बढ़ा. एमएस धोनी भी उसी एरा का हिस्सा हैं. इस हिसाब से संजू सैमसन को CSK में शामिल करना शानदार फैसला है. उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप शानदार रहा.’

विज्ञापन

अनिल कुंबले ने आगे कहा, ‘चेन्नई टीम के हिसाब से वो अगले स्टार बनने के लिए फिट बैठते हैं. वो केरल में पैदा हुए हैं और तमिल बोलते हैं. वो फैंस से कनेक्ट कर पाते हैं और विकेटकीपर भी हैं. कुछ हद तक एमएस धोनी की भूमिका निभा सकते हैं और उनका अनुभव CSK के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. मुझे लगता है कि संजू सैमसन उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने RR की कप्तानी की है और CSK की इस पर नजर होगी. अच्छी बात यह है कि ऋतुराज गायकवाड़ ही कप्तान रहेंगे. एमएस धोनी अगर संजू को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.’

विज्ञापन

IPL 2026 में कब होगा CSK का पहला मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच होने वाला है. 30 मार्च को गुवाहाटी में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. एमएस धोनी के लिए यह IPL का आखिरी सीजन हो सकता है. इसी वजह से पूर्व भारतीय कप्तान के हर मैच पर सभी की नजर रहेगी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और अब वो RR पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ