World Cup के बीच श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका, ICC ने किया सस्पेंड

ODI World Cup 2023: आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका देते हुए उसकी आईसीसी सदस्यता को रद्द कर दिया है।

Sri Lanka Cricket suspended by ICC Board

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईसीसी बोर्ड ने आज बैठक करके निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है।

आईसीसी ने घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी हस्तक्षेप के कारण श्रीलंका क्रिकेट की बोर्ड सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका सरकार ने एसएलसी को बर्खास्त कर दिया, जहां वे सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहे और नौ में से सात मैच हार गए।

विज्ञापन

इससे पहले, श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने बोर्ड पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति नियुक्त कर दी। उन्होंने नए बोर्ड को सिस्टम को साफ करने और जवाबदेही लाने का आदेश दिया।

विज्ञापन

बता दें, अर्जुन रणतुंगा इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। हाल के दिनों में, उन्होंने कथित भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को लेकर अक्सर एसएलसी पर हमला किया है।

विश्व कप 2023 में टीम का खराब प्रदर्शन

विश्व कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है टूर्नामेंट में टीम महज 2 ही मैच जीत पाई। वहीं भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई टीम को 302 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। तब से ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सब उथल-पुथल हो रहा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ