Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

11 साल तक गर्लफ्रेंड को डेट किया, स्टार क्रिकेटर ने अब अचानक रचा ली शादी, देखें फोटो

Aidan Markram: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्करम शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निकोल डैनियली को 11 साल तक डेट किया और अब अचानक शादी रचा ली है। 22 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नए जोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई […]

Author
Edited By : Bhoopendra Rai Updated: Jul 23, 2023 20:47
Aidan Markram
Aidan Markram

Aidan Markram: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्करम शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निकोल डैनियली को 11 साल तक डेट किया और अब अचानक शादी रचा ली है। 22 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नए जोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

एडेन मार्करमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी। मार्करम की पत्नी निकोल ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें यह कपल एक-दूसरे को किस करता दिख आ रहा है। कैप्शन में लिखा- मिस्टर एंड मिसेज।

---विज्ञापन---

ग्रे रंग का शूट पहने दिखे मार्करम

बताया जा रहा है कि मार्करम और निकोल ने प्रिटोरिया के एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। जिसमें दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। मार्करम ग्रे रंग का शूट पहने दिखे, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं, जबकि निकोल ने सफेद रंग का गाउन पहन रखा है।

एडेन मार्करम का क्रिकेट करियर

एडेन मार्करम के क्रिकेट करियर की बात करें तो इस क्रिकेटर ने साल 2017 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वह 35 टेस्ट, 50 वनडे और 34 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 36.26 की औसत से 2285 रन बनाये हैं, जिसमें छह शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। मार्करम ने वनडे में 33.48 की औसत से 1440, जबकि टी20 में 150.23 के स्ट्राइक रेट से 966 रन बनाए हैं।

First published on: Jul 23, 2023 08:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.