नई दिल्ली: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन सऊद शकील ने डबल सेंचुरी ठोक कई कीर्तिमान बनाए। वह श्रीलंका में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। उनकी इस शानदार पारी पर उन्हें दिग्गज क्रिकेटरों से प्रशंसा मिल रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

शाबाश सऊद शकील

अख्तर ने ट्ववीट कर कहा- शाबाश सऊद शकील। ऐसी कठिन परिस्थितियों में क्या पारी थी। श्रीलंका में किसी पाकिस्तानी का पहला दोहरा शतक।

विज्ञापन

खास बात यह है कि शकील अपना छठा ही टेस्ट खेल रहे हैं। शकील ने पहले टेस्ट में अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिए धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर चौका लगाया। 27 साल के इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया। दूसरे छोर से सभी विकेट गिरने के बाद वह 361 गेंदों में 208 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

11 पारियों के बाद पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन

मध्यक्रम के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 11 पारियों के बाद पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। शकील ने खेल के सबसे लंबे और पुराने प्रारूप में पाकिस्तान के लिए 788 रन बनाए हैं। उनकी मैराथन पारी ने पाकिस्तान को 121.2 ओवर में 461 रन बनाने में मदद की।

अगर डिफेंसिव होने की कोशिश की होती तो 150 पर आउट हो गए होते

सऊद ने अपनी पारी पर कहा- जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो अटैक करना चाहता था। अगर मैंने डिफेंसिव होने की कोशिश की होती तो हम 150 रन पर आउट हो गए होते। यही कारण है कि मैंने आक्रमण किया और खेल को गहराई तक ले जाने में सफल रहा। हम घरेलू कैंप में इस तरह की आक्रामक क्रिकेट खेलने पर काम कर रहे हैं। कोचिंग स्टाफ ने मेरा समर्थन किया। इस प्रयास से काफी खुश हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ