Mother’s Day 2023: मदर्स डे के खास मौके पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां रजनी तेंदुलकर के लिए एक क्यूट सा फोटो शेयर किया है। सचिन जहां उनकी पत्नी का हर परिस्थिति में साथ देते हैं वहीं उनका अपनी मां से खास प्रेम है। वे अपनी मां से मिलते रहते हैं और उनके साथ बिताए गए खास लम्हों की तस्वीर भी शेयर करते हैं।
सचिन ने छुए मां के पैर, लिखा खास कैप्शन
हर किसी की जिंदगी में मां का महत्व काफी ज्यादा होता है, मां ही हमें जन्म देती है, हमारा ध्यान रखती है और एक अच्छा और सफल इंसान बनने में मदद करती है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जीवन में भी उनकी मां का काफी महत्व रहा है। ऐसे में उन्होंने मदर्स डे के इस खास मौके पर अपनी मां के पैर छुए।
इसका फोटो सचिन ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जिसे खुब पसंद किया जा रहा है। सचिन ने कैप्शन भी बेहतरीन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि – “एआई के युग में, जो अपूरणीय है वह हमेशा ए” एआई “(माँ)!” हैं। उनके कैप्शन से ये साफ पता चलता है कि वे मां से कितना प्रेम करते हैं और आज कल की कोई भी टेक्नोलॉजी मां की जगह नहीं ले सकती।
मां के संघर्ष की बदौलत महान क्रिकेटर बने सचिन
सचिन को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में उनकी मां ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिन तेंदुलकर की मां रजनी तेंदुलकर बीमा क्षेत्र में काम करती थीं। फिर भी, जब सचिन क्रिकेट मैच खेलते थे तो वे उन्हें हमेशा सपोर्ट करने के लिए आती थी। खुद का ऑफिस संभालने से लेकर घर संभालने तक उन्होंने एक प्रेरणादायक इंसान के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
10 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
21 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
25 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines