IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी OUT, ईशान किशन IN…न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11

Team India Possible Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में चौथा T20I मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया 3-0 से आगे है. चौथे मैच में भारतीय टीम कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

team india possible playing 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक साबित हुई है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड में चौथा T20I मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया 3-0 से आगे है और उन्होंने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. अब भारत का लक्ष्य कीवी टीम को उनके घर पर 5-0 से हराना होगा. सीरीज जीत के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. ईशान किशन की वापसी की खबरें भी सामने आ रही हैं.

विज्ञापन

चौथे T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को ईडन पार्क में मैच होगा. ईशान किशन ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और अब उनका कमबैक हो सकता है. वह टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज हैं और फिट होते ही उनकी प्लेइंग 11 में वापसी होगी. किशन जब दूसरे और तीसरे T20I से बाहर हुए, तो उनकी जगह भारत के बैकअप ओपनर वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था. वैभव ने तीसरे T20I मैच में 45 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बावजूद अब उनकी जगह किशन टीम में वापस आ सकते हैं.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, वह चोटिल होते रहते हैं और उनके वर्कलोड का ध्यान रखना जरुरी है. टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि नीतीश वनडे सीरीज के लिए तैयार रहें. इसी वजह से उन्हें चौथे T20I से आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह शिवम दुबे को खेलने का मौका मिल सकता है. अक्षर पटेल को एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह बेंच पर बैठे कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह भी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और वनडे सीरीज के लिए टीम मैनेजमेंट उन्हें भी फ्रेश रखना चाहेगा. इसी वजह से उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह पर मयंक यादव को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. 30 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे मैच शुरू होगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और सोनी लिव ऐप के जरिए मैच का आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ