बेटे Arjun ने जब प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की प्लानिंग की थी तब सचिन ने कहे थे ये 3 शब्द, आज किया खुलासा
Edited By Bhoopendra Rai

Sachin Tendulkar
Edited By Bhoopendra Rai

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 21 अप्रैल को ट्विटर पर #AskSachin हैशटैग के साथ फैंस से सवाल पूछे और उनके जवाब दिए। उन्होंने एक ट्वीट में अपने फैंस ने कहा कि जो सवाल पूछना चाहें पूछ सकते हैं। इसके बाद उनके चाहने वालों ने सवालों की बौछार कर दी। इन सवालों को लेकर सचिन ने अपने जवाब रखे। इस दौरान सचिन ने इस बात का भी खुलासा कर दिया कि क्रिकेटर बनने से पहले बेटे अर्जुन को उन्होंने क्या सलाह दी थी।
दरअसल, #AskSachin हैशटैग पर एक फैसं ने सवाल पूछा कि बेटे अर्जुन ने जब पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के बारे में प्लानिंग की, तब आपकी पहली सलाह क्या थी? इसके जवाब में सचिन ने कहा, मैंने अर्जुन से पूछा कि क्या तुम श्योर हो? Are you Sure?
Yes, once at Lord's but don't remind Arjun!🤫 https://t.co/Mm3Bf2ZL77
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 21, 2023
वहीं एक दूसरे सवाल के जवाब में सचिन ने यह भी बताया कि बेटे अर्जुन ने उनको एक बार लॉर्ड्स में आउट किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘लेकिन यह बात अर्जुन को मत बताना।’
ARE YOU SURE???????? https://t.co/XkC66ikLru
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 21, 2023
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इस सीजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है। 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने आईपीएल के दूसरे ही मुकाबले में अपना पहला विकेट भी निकाल लिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड किये थे और इसी ओवर में भुवनेश्वर कुमार को आउट किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: