नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस समय आगामी 2023-24 सेशन के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को अंतिम रूप दे रहा है। खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट 30 जून को पूरे होने वाले हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत खिलाड़ियों की सैलरी में 20 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। कप्तान बाबर आजम से चर्चा के बाद खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर नजम सेठी की अध्यक्षता वाली पीसीबी प्रबंधन समिति को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि पीसीबी प्रबंधन समिति का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है, इससे पहले कॉन्ट्रेक्ट में शामिल खिलाड़ियों की घोषणा होने की उम्मीद है।

हारिस रऊफ और नसीम शाह को प्रमोशन

कैटेगरी ए में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान के अपने स्थान बरकरार रखने की संभावना है। इसके अलावा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह को प्रमोशन दिया जाना तय है। नसीम शाह को रेड और व्हाइट दोनों श्रेणियों में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

सरफराज अहमद के रेड बॉल कॉन्ट्रेक्ट को बरकरार रखने की उम्मीद

कहा जा रहा है कि इफ्तिखार अहमद, सईम अयूब, इहसानुल्लाह, उसामा मीर, मोहम्मद हारिस और जमान खान सहित कई नए खिलाड़ियों ने लिस्ट में जगह बनाई है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के भी रेड बॉल कॉन्ट्रेक्ट को बरकरार रखने की उम्मीद है। मुख्य चयनकर्ता हारून राशिद केंद्रीय अनुबंध पर काम कर रहे हैं। वह लिस्ट को अंतिम रूप देने से पहले पाकिस्तान टीम के निदेशक मिकी आर्थर, मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन के निदेशक उस्मान वाहला के साथ खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा करेंगे।

इस प्रक्रिया के दौरान कैप्टन बाबर के इनपुट को भी ध्यान में रखा जाएगा। कॉन्ट्रेक्ट में बदलाव के तहत अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली को उनके संन्यास के कारण सूची से बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा, फवाद आलम, हैदर अली, आबिद अली, यासिर शाह, नौमन अली, खुशदिल शाह, उस्मान कादिर और जाहिद महमूद जैसे खिलाड़ियों के भी बाहर होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ