World Cup के बाद वनडे क्रिकेट से दूरी बनाएगा पाकिस्तान, बाबर आजम के पद पर भी खतरा

Pakistan ने विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। दूसरी ओर बाबर आजम की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

PCB Release Pakistan Team Schedule till 2025 Threat Babar captaincy ODI World Cup 2023

बाबर आजम।

विज्ञापन

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2023 से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ असंभव मुकाबला जितना होगा, जोकि इतना आसान नहीं होगा। ऐसे में पाकिस्तान का विश्व कप से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर काफी कुछ घटने वाला है। विश्व कप के बाद पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप से दूरी बनाने का फैसला किया है। दूसरी ओर बाबर आजम की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

छिन सकती है बाबर की कप्तानी

आईसीसी विश्व कप 2023 आखिरी दौर में है। पीसीबी ने फैसला किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप के बाद वह वनडे क्रिकेट से दूरी बना लेगा। बाबर की कप्तानी में विश्व कप में निराशा मिलने के बाद कई बड़े दिग्गज ने बाबर से कप्तानी छीनने की सलाह दी थी। ऐसे में विश्व कप के बाद बाबर आजम की कप्तानी भी छिन सकती है। अब पीसीबी ने ऐलान कर दिया है कि पाकिस्तान वनडे क्रिकेट से ही दूरी बना लेगा। दरअसल पीसीबी ने अपनी टीम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में पाकिस्तान को अगले एक साल से भी अधिक तक एक भी वनडे मुकाबला खेलने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने क्यों बनाई वनडे से दूरी

विश्व कप खत्म होने के बाद पाकिस्तान को दिसंबर और जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। फिर जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले की सीरीज होने वाली है। इस तरह पाकिस्तान अगले साल के अक्टूबर तक कोई भी वनडे नहीं खेलने वाला है। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ने के बाद पाकिस्तान एक साल बाद 2024 के नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मुकाबले खेलने वाला है। इसका कारण है कि अगले साल टी20 विश्व कप होने वाला है। पाकिस्तान ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसलिए पाकिस्तान अगले एक साल तक सिर्फ टी20 ही खेलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ