PAK vs SL: 20 साल के गेंदबाज के आगे दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज फेल, वेल्लालागे ने बाबर आजम को यूं फंसाया

PAK vs SL Dunith Wellalage Babar Azam

PAK vs SL Dunith Wellalage Babar Azam

विज्ञापन

Dunith Wellalage vs Babar Azam PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर-4 के तहत खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका के 20 साल के गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने एक बार फिर कमाल किया है। वेल्लालागे ने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर आजम को इस तरह फंसाया कि क्रिकेट फैंस देखते ही रह गए। ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला।

वेल्लालागे की गेंदों पर अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आजम परेशान होते नजर आए। ओवर की पांच गेंदों में दोनों बल्लेबाज सिर्फ 1 रन बना सके। इसके बाद जब आखिरी गेंद की बारी आई तो बाबर ने इसे आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की, वेल्लालागे ने इसे ऑफ स्टंप से बाहर रखा।

विज्ञापन

हवा में था बाबर आजम का पैर 

गेंद पिच होकर दूर चली गई और जैसे ही यह विकेटकीपर मेंडिस के हाथों में आई एक पल में ही उन्होंने गिल्लियां बिखेर डालीं। इसके बाद अंपायर ने इसे चेक किया, जिसमें देखा गया कि जब बेल्स चमकीं तो बाबर का पिछला पैर हवा में था।

https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1702323497194958857

हालांकि पाकिस्तान के फैंस का मानना है कि उनका पैर नीचे था, इसलिए इसे नॉट आउट करार दिया जाना चाहिए था। इस तरह वेल्लालागे ने अपनी सूझबूझ और मेंडिस ने शानदार फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए बाबर आजम को महज 29 रनों पर पवेलियन रवाना कर दिया। बाबर ने 35 गेंदों में 3 चौके जड़कर ये रन बनाए।

विज्ञापन

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1702308028039438637

बता दें कि वेल्लालागे भारत के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में हीरो रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। भले ही वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन 5 बल्लेबाजों को आउट कर पहले महफिल लूटी तो उसके बाद उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 42 रन जड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ