---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़के शाहिद अफरीदी, शादाब खान को दी ये सलाह

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सीरीज 2-2 से बराबर रही। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए और 2 विकेट लिए। अब फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सीरीज 2-2 से बराबर रही। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए और 2 विकेट लिए। अब फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की आलोचना की है। साथ ही ऑलराउंडर शादाब खान को सलाह भी दी।

गलत क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हुए लड़खड़ा गया

अफरीदी ने रावलपिंडी स्टेडियम में मैच के महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान शाहीन की कमजोर कंसिस्टेंसी को उजागर करते हुए उनकी लाइन और लैंथ के महत्व पर जोर दिया। शाहिद ने कहा- मैच जीतने के लिए लाइन और लेंथ में निरंतरता महत्वपूर्ण है। शाहीन ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन वह उस वक्त गलत क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हुए लड़खड़ा गया, जब कंसिस्टेंसी सबसे ज्यादा मायने रखती थी।

---विज्ञापन---

शादाब अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दें 

शाहिद ने शादाब के प्रदर्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा ऑलराउंडर को अपनी गेंदबाजी स्किल को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा- “शादाब हमेशा बीच के ओवरों में एक मजबूत परफॉर्मर रहे हैं, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दें, क्योंकि यही उनकी ताकत है। एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें बैकसीट लेनी चाहिए। अंत में शादाब का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है और उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपनी गेंदबाजी में सुधार करने का प्रयास करना चाहिए।” शादाब ने इस मैच में मार्क चैपमैन का सबसे महत्वपूर्ण कैच छोड़ दिया था।

First published on: Apr 26, 2023 06:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola