IND vs AFG: उफ्फ... शार्दुल ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, छक्के को विकेट में बदला, Watch Video

ODI World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा है। ठाकुर ने छक्के के लिए जा रही गेंद को विकेट में बदल दिया।

Shardul Thakur Catch

शार्दुल ठाकुर कैच।

Shardul Thakur Catch: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का दसवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। इस मैच के दौरान भारत के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने एक शानदार कैच पकड़ा है। शार्दुल ने इस कमाल के कैच के साथ ही रहमानुल्लाह गुरबाज को सिर्फ 21 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। यह विकेट हार्दिक पांड्या के नाम हुआ है। ठाकुर के इस कमाल के कैच से फैंस और खिलाड़ियों का मनोबल भी खूब बढ़ा है। इस कैच के साथ ही शार्दुल ने एक छक्के वाली गेंद को कैच में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन

शार्दुल ने ऐसे पकड़ा कैच

शार्दुल ठाकुर ने 13वें ओवर में गेंदबाजी के लिए हार्दिक पांड्या के ओवर के चौथे गेंद पर यह कैप पकड़ा है। हार्दिक ने गेंदबाजी की तो रहमानुल्लाह गुरबाज ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को बाउंड्री पर पहुंचा दिया। ऐसा लग रहा था कि गेंद सीमा पार जाकर ही रुकेगी, लेकिन तभी शार्दुल ठाकुर ने गेंद को लपक लिया। शार्दुल कैच लेने के बाद अपना एक पैर बाउंड्री में रखने वाले थे, तभी उन्होंने गेंद को उछाल दिया और बाउंड्री में पैर रखकर वापस से बाहर आया और दोबारा कैच लपक लिया। यह बेहद ही शानदार कैच था। इस कैच के साथ ही रहमानुल्लाह गुरबाज जो खतरनाक साबित हो सकते थे, वह सिर्फ 21 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

विज्ञापन

अश्विन की जगह शार्दुल के मौका

बता दें कि आज के मुकाबले में स्पिन गेंदबाज  रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पर आज शार्दुल को मौका दिया गया है। इस मैच में शार्दुल को शामिल करना ये दर्शाता है कि इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनने वाला है। ऐसे में यहां बैटिंग ऑपशन बढ़ाने के लिए ये फैसला किया गया है, इसके अलावा यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार भी साबित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ