IND vs PAK: शुभमन गिल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन दो प्लेयर्स की हो सकती है प्लेइंग इलेवन से छुट्टी

IND vs PAK: पाक के खिलाफ होने वाले मैच में शुभमन गिल का खेलना लगभग पक्का है। गिल की एंट्री से ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन ।

Shubman Gill Number 1 ODI Batsman ICC Rankings

Shubman Gill Number 1 ODI Batsman (Image Credit- Twitter)

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 IND vs PAK: वनडे विश्व में आज भारत-पाक के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे है। डेंगू बुखार के चलते पहले दो मैचों से बाहर रहने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की इस मैच में वापसी हो सकती है। इसको लेकर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, शुभमन गिल अब 99 प्रतिशत मैच खेलने के लिए तैयार है। गिल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होने से दो खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

गिल की एंट्री ईशान-श्रेयस की होगी छुट्टी!

भारत-पाक मैच के लिए अगर प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी होती है तो ईशान किशन और श्रेयस अय्यर में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है। गिल की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला था। हालांकि ईशान का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। वहीं बात अगर श्रेयस अय्यर की करें तो, उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में ये दोनों ही खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे।

विज्ञापन

डेंगू से उबरे गिल

विश्व की शुरुआत से पहले ही शुभमन गिल डेंगू बुखार की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उनको शुरुआती दोनों मैचों से बाहर बैठना पड़ा था लेकिन पाक के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दो दिन गिल को नेट पर प्रेक्टिस करते हुए देखा गया था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद है कि, गिल तीसरे मैच में जरूर खेलेंगे। शुक्रवार को ईशान किशन को नेट्स पर प्रेक्टिस करते हुए नहीं देखा गया था, जिसके बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईशान किशन को पाक के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ