MCL 2023 Most Run: मेजर लीग क्रिकेट में इन 5 खिलाड़ियों ने बल्ले से उगली आग, देखें लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

MLC 2023 Most Run
Edited By Bhoopendra Rai

MLC 2023 Most Run
MLC 2023 Most Run: मेजर लीग क्रिकेट 2023 का पहला संस्कारण अमेरिका में आयोजित किया गया है। इस लीग के पहले सीजन का खिताब एमआई न्यू यॉर्क ने जीता है। फाइनल मुकाबला सिएटल ओर्कास बनाम एमआई न्यूयॉर्क के बीच हुआ, जिसमें कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस लीग में नेशनल टीम के 5 सितारों के बल्ले ने आग उगली है।
मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन के बल्ले से निकले हैं। उन्होंने एमआई के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 64.66 की औसत से 388 रन ठोक डाले। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। पूरन का हाई स्कोर 137 रन नाबाद है, जो उन्होंने फाइनल मुकाबले में बनाया।
https://twitter.com/MLCricket/status/1685861424088625153?s=20
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन और डेवोन कॉनवे जैसे दिगग्ज शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 खेलने वाले टिम डेविड ने भी इस लीग में बल्ले से कमाल किया है। टिम डेविड के बल्ले से 8 मैचों में 209 रन निकले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: