WPL 2024: काशवी गौतम की पहली प्रतिक्रिया, मिताली राज को देखकर मिली क्रिकेट खेलने की प्रेरणा

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में काशवी गौतम की खुली किस्मत। मिताली राज के लिए काशवी ने कहीं बड़ी बात।

kashvee-gautam wpl-2024-auction mithali-raj gujarat-giants

Image Credit: Social Media

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में भारत की 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी काश्वी गौतम पर गुजरात जायंट्स ने भारी भरकन बोली लगाई। काशवी का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था, लेकिन गुजरात ने उनको 2 करोड़ रुपये में खरीदा। काशवी गौतम अब महिला प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गई है।

विज्ञापन

भले ही काशवी ने टीम इंडिया के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो लेकिन अंडर-19 और इंडिया ए में वो अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका चुकी हैं। गुजरात जायंट्स में शामिल होने के बाद काशवी गौतम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

मिताली राज से मिली काफी प्रेरणा

एएनआई से बातचीत करते हुए काशवी गौतम ने बताया कि, “यह मेरे लिए अपना कौशल दिखाने का एक बड़ा अवसर है। हमने हमेशा मिताली जी की ओर देखा है। यह मेरे लिए उनके साथ बातचीत करने और उनसे टिप्स लेने का एक शानदार अवसर है।” काशवी ने यह भी कहा कि आईपीएल का पहला सीजन देखने के बाद उन्हें लगा कि जब निचले मध्यक्रम की बल्लेबाजी की बात आती है तो टीमों को और अधिक प्रभावशाली होने की जरूरत है।

विज्ञापन

आगे काशवी ने कहा कि, “मुझे लगता है कि टीमों को निचले मध्य क्रम की बल्लेबाजी में अधिक प्रभावशाली होने की जरूरत है। उन्हें आखिरी 3-4 ओवरों में तेजी लाने की जरूरत है, इसलिए मैंने उसी के अनुसार अभ्यास किया है। मैंने रेंज हिटिंग पर काम किया है। मुझे अपनी गेंदबाजी में नई और पुरानी दोनों गेंदों से अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम होना पडेगा।”

विज्ञापन

भारत की राइट आर्म मीडियम पेसर गेंदबाज काशवी गौतम अभी टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाई है। लेकिन इस बार खुद को बड़े लेवल पर साबित करने का काशवी के पास एक सुनहरा मौका है।

ऐसे में महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करके वो टीम इंडिया में जगह बना सकती हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक मैच में काशवी ने चंडीगढ़ की तरफ से खेलते हुए 10 विकेट लेने का कारनामा किया था।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ