IPL 2023: एक दर्शक ऐसा भी...स्टेडियम में खाली सीटों पर लेटकर मोबाइल से देख रहा था मैच, कैमरे ने कर लिया कैद, देखें वीडियो

IPL 2023

IPL 2023

विज्ञापन

नई दिल्ली: आईपीएल के दौरान जहां एक ओर मैच में कई रोमांचक मोड़ दिख रहे हैं तो वहीं दर्शकों के बीच से भी कुछ दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सामने आया। यहां एक दर्शक स्टेडियम में खाली सीटों पर लेटकर मोबाइल से मैच का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है।

बेफिक्र होकर देख रहा था मैच 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक नीचे की सीटों पर भीड़ जमी हुई है, जबकि ऊपर की सीटें लगभग खाली हैं। मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पहले भीड़ दिखती है। इसके बाद कैमरे का एंगल खाली सीटों पर लेटकर मैच का लुत्फ उठाते शख्स पर चला जाता है। यहां दिखता है कि शख्स बेफिक्र होकर मोबाइल पर मैच देख रहा है।

विज्ञापन

ट्विटर पर आए मजेदार रिएक्शन 

इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर कई मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं। एक ने लिखा- मैच का असली आनंद तो ऐसे ही आता है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- जियो सिनेमा के फ्री मैच का असली फायदा तो यही उठा रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई घर पर ही देख लेता, यहां आकर क्यों परेशान हुआ।

और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा

बहरहाल, आईपीएल अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। बुधवार को आईपीएल के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। जिसमें सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ