IPL 2023 PBKS vs GT: तेवतिया ने किया फिनिश, टाइटंस ने घर में PBKS को दी शिकस्त
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 PBKS vs GT live Update
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 PBKS vs GT live Update
IPL 2023 PBKS vs GT: आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। टाइटंस को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी, ऐसे में नए बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने चौका ठोक मैच फिनिश कर दिया। जीटी ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन का बल्ला खामोश रहा, वह 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने 24 गेंद पर 36 रनों की तेज पारी खेली और अंत में शाहरुख खान ने 9 गेंद पर 22 रन बनाए। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट निकाले।
https://twitter.com/IPL/status/1646493256694534144?s=20
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (c), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: