IPL 2023 Orange cap: ऑरेंज कैप की रेस में किसका जलवा? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap top five run scorers
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap top five run scorers
IPL 2023 Orange cap: आईपीएल 2023 अंब अंतिम पड़ाव पर है। प्लेऑफ की रेस कल यानी 23 मई से शुरू होगी। इस लीग के 70 मैच खेले जा चुके हैं। लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में फाफ डु प्लेसिस और शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। 70 मैचों के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ 730 मैचों के साथ नंबर पर हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल 680 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 639 रन बनाए हैं। देखिए इस लिस्ट में और कौन-कौन है।
730-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 14
680- रन, शुभमन गिल (GT) मैच 14
639- रन, विराट कोहली (RCB) मैच 14
625- रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच
585- रन, डेवॉन कॉन्वे (CSK) मैच 14
गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा सकते हैं। उनकी टीम नंबर 1 पर काबिज है। अगर वह अगले 2 मैचों में 50 रन बना लेते हैं तो ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लेंगे। उनके बाद जो भी खिलाड़ी इस रेस में शामिल थे, उनकी टीमें प्लेऑफ से बाहर हो गई हैं।
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: