IPL 2023 Orange cap: ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, गिल ने लगाई बड़ी छलांग, देखें कौन है नंबर 1
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap leaderboard updated after 62 matches
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange cap leaderboard updated after 62 matches
IPL 2023 Orange cap: आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। सोमवार को सनराइजर्स हैदारबाद के खिलाफ गिल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक ठोका। उन्होंने 58 बॉल पर 101 रन बनाए। इस पारी के दम पर वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल ने 13 मैचों में 576 रन बनाए हैं।
दरअसल, आईपीएल 2023 का सीजन अब अंतिम पड़ाव की ओर है। इस लीग के 62 मुकाबले हो गए हैं। 62 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 631 रनों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन के 13 मैचों में 631 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं, जो 13 मैचों में 575 रन बना चुके हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं टॉप 5 बल्लेबाज
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: