'उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों? इस खिलाड़ी को टीम से बाहर किए जाने पर भड़के हरभजन सिंह
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Harbhajan Singh supported Shikhar Dhawan
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Harbhajan Singh supported Shikhar Dhawan
IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। इस सीजन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की। इन दोनों ही मुकाबलों में धवन शानदार लय में दिखे। उन्होंने कुल 126 रन बनाकर बता दिया है कि अभी उनके में बहुत क्रिकेट बचा हुआ है। धवन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर्स ने सलेक्टर्स पर जमकर भड़ास निकाली है।
धवन के समर्थन में हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ‘शिखर धवन लगातार अच्छा परफॉर्म करते आ रहें है, और कुछ महीने पहले तक वो रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे थे, मगर जैसे ही शिखर धवन से काम ले लिया गया, उन्हें एकदम से किनारे कर दिया गया, जैसे कभी उनकी जरूरत ही नहीं थी।’
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि ‘शिखर धवन बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। अगर विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल को इतने मौके मिल सकते हैं, तो शिखर धवन को क्यों नहीं? वो फिटनेस और फॉर्म दोनों के मामले में किसी से कम नहीं, फिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों?’
आपको बता दें कि शिखर धवन पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह इस साल आईपीएल के जरिए टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 56 गेंदों में नाबाद 86 रन की कप्तान पारी खेली। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 40 रन बनाए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: