IPL 2023: 'मयंक अग्रवाल को नंबर 6 पर भेजने के पीछे क्या लॉजिक है?' आकाश चोपड़ा ने SRH के बैटिंग ऑर्डर पर उठाए सवाल
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023, CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। ये सनराइजर्स हैदराबाद की तीसरी हार थी। इसके बाद उनके खराब बैटिंग ऑर्डर को लेकर हर तरफ चर्चाएं होने लगी। जिस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सवाल खड़े किए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की तरफ से इस बार मयंक अग्रवाल की जगह अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। उनके साथ हैरी ब्रूक भी मौजूद थे जो कि शुरुआत से ही परेशानी में दिखाई दिए और आसानी से आउट हो गए। वहीं इसके बाद कोई भी पारी को संभाल नहीं पाया। सबसे चौंकाने वाली बात टीम में मयंक अग्रवाल की बैटिंग पोजिशन रही। अग्रवाल जो कि ओपनर हैं उन्हें नंबर 6 पर उतारा गया। लेकिन वह फेल रहे।
मैच के बाद अपने यू ट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि- “जब हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कुछ अलग किया क्योंकि हैदराबाद को कुछ अलग करना था। उन्होंने पिछले मैच में उमरान मलिक को गिरा दिया और यहां उन्होंने मयंक अग्रवाल को बल्लेबाजी क्रम में गिरा दिया।” नंबर 6? इसके पीछे क्या लॉजिक है? मुझें नहीं पता।”
आकाश चोपड़ा ने ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की और कहा कि “उन्होंने अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करने के लिए भेजा – जो काम किया। इन पिचों पर हैरी ब्रूक के लिए यह थोड़ा मुश्किल होने वाला है। वह यहां तेज गति से आउट हुए और स्पिन करने के लिए उनके आउट होने की बेहद अच्छी संभावना थी क्योंकि यह बहुत धीमी पिच थी। ”
मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले के बाद 45/1 का स्कोर बनाया। ठीक-ठाक शुरुआत के बाद हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। उनकी तरफ से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम मात्र 134 रन ही बना सकी।
जवाब में चेन्नई के ओपनर कॉनवे और गायकवाड़ की जोड़ी ने पॉवरप्ले में ही 60 रन जोड़ डाले। बेहतरीन शुरुआत के बाद कॉनवे ने अर्धशतक लगाया और चेन्नई ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: