IPL 2023: MI से डरा CSK का ये दिग्गज! बोला- मैं नहीं चाहता फाइनल मुंबई इंडियंस से हो
Edited By Bhoopendra Rai

Dwayne Bravo
Edited By Bhoopendra Rai

Dwayne Bravo
IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में मौजूद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। खिताब मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जगह पक्की कर ली है, जबकि दूसरी टीम गुजरात और मुंबई इंडियंस में से एक होगी। इसका फैसला 26 मई को होने वाले दूसरे क्वालिफायर में हो जाएगा। फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो मुंबई इंडियंस से डर-डरे नजर आ रहे हैं।
मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय तक हिस्सा रहे ड्वेन ब्रावो ने फाइनल मैच को लेकर कहा कि ‘मैं नहीं चाहता हमारा सामना मुंबई इंडियंस से हो’, इस बारे में मेरे दोस्त कीरोन पोलार्ड को पता भी है। ब्रावों ने कहा कि मैं मजाक से हटकर टीमों को ऑल द बेस्ट कह रहा हूं’। हालांकि, हम ये जरूर देख रहे हैं कि फाइनल में कौन एंट्री लेने वाला है।
https://twitter.com/DarkKnight_/status/1661440923354497049?s=20
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही इस लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 4 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चार बार खिताबी भिड़ंत हुई है, जिसमें MI 3 बार जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि CSK सिर्फ ही ट्रॉफी जीती है।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2010 फाइनल में मुंबई को हराकर ट्रॉफी जीती थी, जबकि मुंबई ने 2013, 2015 और 2019 में चेन्नई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: