IPL 2023: कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव, कुछ मैचों में नहीं करेंगे कमेंट्री

Commentator Akash Chopra Corona positive

Commentator Akash Chopra Corona positive

विज्ञापन

IPL 2023: कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। भारत में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रह हैं। कोविड की एंट्री आईपीएल में भी हो चुकी है। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

कुछ मैचों में नहीं करेंगे कमेंट्री

आकाश चोपड़ा ने बताया कि कोरोना एक बार फिर आ गया है, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए अब वो कुछ दिन तक IPL 2023 में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। हालांकि आकाश ने बताया कि उन्होंने हल्के लक्षण हैं और सबकुछ नियंत्रण में है। कुछ दिनों के लिए कॉमेंट्री ड्यूटी से दूर रहूंगा। उम्मीद है कि मैं और मजबूत होकर वापसी करूंगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketaakash/status/1643096710732984321?s=20

लोगों को पसंद आती है आकाश की कमेंट्री

बता दें कि आकाश चोपड़ा जियो सिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे है। वह कमेंट्री पेनल में जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि उनकी कामेंट्री लोगों को पसंद आती है। ऐसे में जैसे ही उनकी कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई तो लोग उनके जल्द ठीक होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

आज दिल्ली और गुजरात का मुकाबला

आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड भी है। गुजरात अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है, जबकि दिल्ली को लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होना की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ