India vs England Rajkot Test Team India Squad Delay Due to Jadeja bumrah and rahul
विज्ञापन

IND vs ENG: BCCI ने बताया स्क्वाड जारी करने में क्यों हो रही देरी, विराट कोहली नहीं हैं कारण

India vs England: बीसीसीआई ने बताया कि अगले 3 मैचों के लिए स्क्वाड जारी करने में अधिक समय क्यों लग रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है कारण।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई को अगले 3 मैचों के लिए स्क्वाड जारी करना है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 फरवरी को ही खत्म हो गया था, लेकिन आज मैच खत्म होने के 4 दिन बाद भी भारतीय टीम का स्क्वाड जारी नहीं किया गया है। फैंस कयास लगा रहे होंगे कि विराट कोहली की वापसी के इंतजार में स्क्वाड जारी करने में देरी हो रही है, लेकिन इसका असली कारण कुछ और ही है।

विज्ञापन

जडेजा और राहुल के खेलने पर खतरा

भारतीय टीम पर लगातार चोट का साया मंडरा रहा है। भारत ने सीरीज का दूसरा टेस्ट जो कि विशाखापट्टनम में खेला गया था, उसे भले ही अपने नाम कर लिया है, लेकिन रोहित शर्मा इस बात को भली भांति समझ पा रहे हैं कि भारत के स्टार खिलाड़ियों का फिट नहीं होना टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। वर्तमान में सिर्फ विराट कोहली ही टीम से बाहर नहीं हैं, बल्कि कोहली के अलावा केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी चोटिल हैं। चोटिल होने के कारण दोनों खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर बैठना पड़ा था। ऐसे में अब भारतीय टीम इसी इंतजार में है कि राहुल और जडेजा अगला मैच खेल पाएंगे या फिर नहीं।

विज्ञापन

‘कोहली का नहीं हो रहा इंतजार’

बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विराट कोहली ने अभी तक अपनी वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कोहली अगले 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम का हिस्सा रहना चाहते हैं या फिर नहीं इस पर अपडेट आना बाकी है, इस कारण से बीसीसीआई कोहली का इंतजार नहीं कर रहा है, क्यों कि अगर कोहली को खेलना होता, तो वह अभी तक बीसीसीआई को इनफॉर्म कर चुके होते। बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर देगा। एक बार केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को लेकर अपडेट सामने आ जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीरीज में बढ़त पाने की तैयारी

बता दें कि रवींद्र जडेजा को हैदराबाद टेस्ट मैच में ही सिंगल लेने के दौरान चोट लग गई थी। इस कारण से जडेजा दूसरे टेस्ट के हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा केएल राहुल को भी फील्डिंग करने के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, ऐसे में राहुल भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। अभी तक यह सीरीज बराबरी पर चल रही है। भारत और इंग्लैंड दोनों एक-एक मैच अपने नाम कर चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा था, इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने जीत लिया। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच को जो अपनी झोली में डालने में कामयाब रहेगा, वह टीम सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ