IND vs AUS: चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा आखिरी टी20 मैच, बल्लेबाज उड़ाएंगे गर्दा

IND vs AUS 5th T20: सीरीज के आखिरी मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एम. चिन्ना स्वामी स्टेडियम में होगी आमने-सामने।

india-vs-australia-5th-t20i m-chinnaswamy-stadium bangalore

Image Credit: Social Media

IND vs AUS 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन

अब आखिरी मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। इस सीरीज में अभी तक भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। हर मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोया है। अब एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज मैदान में गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एम. चिन्नास्वामी में ऐसा भारतीय टीम का रिकॉर्ड

अगर बात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की करे तो यहां भारतीय टीम ने 6 मैच खेले है जिसमें से टीम इंडिया ने महज 2 ही मैच जीते है और तीन में उसको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

इस रिकॉर्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है। इस मैदान पर भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में हाई स्कोर 202 रनों का है। जो भारतीय टीम ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था और इस मैच को भारत ने 75 रनों से जीता था।

सीरीज में 3-1 से आगे टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। पहली बार उनको भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है और सूर्या टीम को अपनी कप्तानी में पहली टी20 सीरीज भी जीता दी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को महज तीसरे मैच में हराया था, उससे पहले भारत ने पहले और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। जिसके बाद सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ