IND vs WI: पिता चलाते थे ऑटो, बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, जानिए कौन हैं मुकेश कुमार
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs WI Mukesh Kumar Debut
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs WI Mukesh Kumar Debut
नई दिल्ली: दाएं हाथ के मीडियम फास्ट बॉलर मुकेश कुमार ने आखिरकार टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया। गुरुवार से वेस्ट इंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में मुकेश का सपना पूरा हुआ। गोपालगंज बिहार के रहने वाले मुकेश कुमार के यहां तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं कि आखिर ये गेंदबाज कौन है…
मुकेश कुमार को क्रिकेट के लिए अपना घर और प्रदेश तक छोड़ना पड़ा था। उनके दिवंगत पिता कोलकाता में ऑटो चलाते थे। उनके पिता चाहते थे कि बेटा उनकी आमदनी में हाथ बंटाए, लेकिन मुकेश के सपने थोड़े अलग थे। पिता को उनकी काबिलियत पर भी शक था। तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने 20 साल की उम्र में क्रिकेट को प्रोफेशनल तरीके से खेलना शुरू कर दिया था।
https://twitter.com/BCCI/status/1682019873059373056
इससे पहले वह रोजाना की आमदनी के लिए क्लब क्रिकेट खेला करते थे। 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ट्रायल में उन्हें पहली बार देखा गया। हर क्रिकेटर की तरह मुकेश चाहते थे कि उन्हें एक दिन टीम इंडिया से खेलने का मौका मिले। आखिरकार गुरुवार 20 जुलाई को उनका ये सपना पूरा हुआ।
मुकेश कुमार अपनी घातक गेंदबाजी से गदर मचाते रहे हैं। बांग्लादेश में इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी। दूसरे मुकाबले में मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 6 विकेट चटका डाले थे। उन्होंने 40 रन दिए और 5 मेडिन ओवर भी फेंके।
इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 6 मैचों में 9 विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन से दंग किया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल 2023 में खेलने का मौका मिला। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें दिल्ली कैप्टिल्स ने 5.50 करोड़ की बड़ी प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में 7 विकेट निकाले थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: