IND vs WI: ईशान किशन ने दिलाई ऋषभ पंत की याद, एक हाथ से छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक, देखें वीडियो

IND vs WI Ishan kishan (3)
विज्ञापन

IND vs WI: ईशान किशन ने रविवार को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क क्लब में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान 34 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद प्रशंसकों को ऋषभ पंत की याद दिला दी। किशन ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया, जिससे भारत का स्कोर 182/2 हो गया, इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित करने का फैसला किया, क्योंकि भारतीय टीम ने विंडीज पर 364 रनों की बढ़त बना ली थी।

और पढ़िए – पाकिस्तान ने भारत को दिया 353 रनों का टारगेट, Tayyab Tahir ने ठोका शतक

विज्ञापन

किशन ने दिलाई पंत की याद

हालांकि, घोषणा से पहले, ईशान ने कुछ आक्रामक क्रिकेट खेला। उन्होंने मैच में ऋषभ पंत की तरह एक हाथ से छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले की एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें दिखाया गया कि वह एक विलो के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, जिस पर ‘RP17’ लिखा हुआ था। ऐसे में इसे देखकर कई फैंस उन्हें पंत से भी कंपेयर कर रहे हैं। किशन का ये शॉट देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी काफी खुश नजर आए।

https://twitter.com/FanCode/status/1683198244677988357

और पढ़िए – शतक लगाते ही गले के लॉकेट को क्यों चूमते हैं Virat Kohli, वजह है बेहद खास

भारत ने तेजी से बनाए रन

पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी। टीम जल्द से जल्द एक सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचना चाहती थी। ऐसे में कप्तान रोहित ने बागडोर संभाली और 57 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा जायसवाल ने भी 38 रनों का योगदान दिया। वहीं चौथे नंबर पर कोहली की जगह इशान किशन आए जिन्होंने तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम ने 181 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ