IND vs WI: इतिहास रचने की कगार पर Yashaswi Jaiswal, कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ये कारनामा
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs WI 1st Test
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs WI 1st Test
IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के शतक के दम पर टीम इंडिया ने 162 रनों की लीड ले ली है। इस मुकाबले में 143 रनों पर बैटिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल इतिहास रच सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashaswi Jaiswal) के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वह 143 रनों से दोहरा शतक पूरा करते हैं तो हिस्ट्री बना देंगे। इसके साथ ही वह भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर बन जाएंगे, जो डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाएंगे। ओवरआल 7 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों में शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू में ही 187 रन बनाए थे। ये डेब्यू पारी में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रनों की पारी है। अब यशस्वी जायसवाल के पास उनके रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।
आरई फोस्टर (इंग्लैंड) – 287
लॉरेंस रोवे (वेस्टइंडीज) – 214
ब्रेंडन कुरुप्पु (श्रीलंका) – 201
मैथ्यू सिंक्लेयर (न्यूजीलैंड) – 214
जैक्स रूडोल्फ (दक्षिण अफ्रीका) – 222
काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज) – 210
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) – 200
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: