IND vs SL: कोलंबो में आया मोहम्मद सिराज का तूफान, श्रीलंका के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

INDIA vs Sri Lanka Asia Cup Final 2023 Records

INDIA vs Sri Lanka Asia Cup Final 2023 Records

विज्ञापन

INDIA vs Sri Lanka Asia Cup Final 2023: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तूफान मचा दिया। सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटका डाले। इनमें से 4 विकेट एक ही ओवर में चटकाए। वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट निकाला। इसी के साथ श्रीलंका ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिए।

विज्ञापन

किसी वनडे फाइनल में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड  

श्रीलंका ने वनडे फाइनल के इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया। श्रीलंका की टीम ने 50 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज था। जिसने शारजाह में वर्ष 2000 में खेले गए फाइनल मुकाबले में 54 रन बनाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 54 रन पर आउट हो गई थी। अब श्रीलंका ने 23 साल बाद ये रिकॉर्ड खुद के नाम दर्ज कर लिया। इस लिस्ट में साल 2002 में श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच हुआ मैच भी दर्ज है। जिसमें श्रीलंका 78 रन पर आउट हो गई थी।

श्रीलंका इसी के साथ वनडे इतिहास में सबसे कम स्कोर दर्ज करने वाली 10वीं टीम बन गई। ओवरऑल ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है, जो 2004 में श्रीलंका के खिलाफ हरारे में 35 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1703373881002840234

भारत के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर 

इसी के साथ श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपना अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया। श्रीलंका से पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज था। बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ मीरपुर में 2014 में खेले गए मुकाबले में 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं जिम्बाब्वे की टीम 65 और श्रीलंका 73 रनों के साथ इस लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

श्रीलंका इसके साथ ही सबसे कम ओवरों में ऑल आउट होने वाली दूसरी टीम बन गई। अभी तक ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है। जिसने अफगानिस्तान के खिलाफ 2017 में हरारे में 13.5 ओवर में ऑलआउट होकर ये रिकॉर्ड बनाया था। श्रीलंका की टीम ने उसके बाद 15.2 ओवर में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ