IND vs SL: पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया, देखें प्लेइंग 11
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SL 3rd T20
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SL 3rd T20
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। दूसरे मैच में श्रीलंका ने 16 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1 -1 की बराबरी कर ली थी, अब आज जो भी इस मुकाबले को अपने नाम करेगा, वह सीरीज भी जीत लेगा।
हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ‘हम पहले बैटिंग करेंगे, एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, पिछली बार जब हम यहां खेले थे, तो गेंद ने कुछ अच्छा किया था, हमें रात में और स्विंग मिल सकती है। मैं चीजों को नहीं खींचता (पिछले मैच के बारे में बात करते हुए), हमें बस इस खेल में अच्छी क्रिकेट खेलने पर ध्यान देने की जरूरत है। हम पिछले गेम में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे, लेकिन फिर भी हमने मैच को अंत तक खींचा। हमारे लिए कोई बदलाव नहीं।
और पढ़िए –IND vs SL: शुभमन गिल के स्ट्रेट ड्राइव पर झूम उठी लड़कियां, दर्शकों में भर गया उत्साह, देखें Video
तीसरे टी 20 में टीम इंडिया में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, वहीं श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे की जगह अविष्का फर्नांडो को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में जगह दी है।
#TeamIndia have won the toss and elect to bat first in the third and final T20I.
We go in with an unchanged Playing XI.
Live – https://t.co/bY4wgiSvMC #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/SDfhNlastc
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
और पढ़िए –IND vs SL: सस्ते में निपट गए Ishan Kishan, Madushanka ने बाहर जाती गेंद पर कर लिया शिकार, देखें
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (डब्ल्यू), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: