IND vs SL: शुभमन गिल के स्ट्रेट ड्राइव पर झूम उठी लड़कियां, दर्शकों में भर गया उत्साह, देखें Video

girls danced on shubman gill straight drive

girls danced on shubman gill straight drive

IND vs SL: शुभमन गिल आज फॉर्म में नजर आ रहे हैं, गिल ने शानदार बैटिंग करते हुए अब तक एक चौका और एक छक्का लगाया है, वह लगातार टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की कोशिश में जुटे हैं। गिल ने एक ऐसा चौका लगाया जिस पर दर्शकों में उत्साह भर गया और लड़कियां झूम उठी।

झूम उठी लड़कियां

शुभमन गिल शानदार बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने एक सीधा स्ट्रेट ड्राइव लगाया, गिल का चौका बिल्कुल तीर की तरह सीधा था, गेंद बल्ले से लगते ही बाउंड्री के बाहर चली गई, गेल के इस चौके पर लड़कियां झूम उठी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले गिल ने एक शानदार छक्का भी लगाया था।

https://twitter.com/drvipinspeaks/status/1611721782805016577?s=20&t=vZmqfVh51zVEocsC5NaZ2Q

बराबरी पर है सीरीज

बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने 16 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1 -1 की बराबरी कर ली थी। लिहाजा आज निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है, जो इसे अपने नाम करेगा, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ