IND vs NZ, World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मैच सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन टीम इंडिया ने बिना हार्दिक पांड्या के भी इस मुकाबले में अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में एक समय न्यूजीलैंड की टीम 300 से ऊपर रन बनाती दिख रही थी। मगर गेंदबाजों ने वापसी करवाई और कीवी टीम को 273 पर रोक दिया। मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। इसके बाद रोहित शर्मा ने फिर तेज शुरुआत की और 40 गेंदों पर 46 रन ठोक दिए। इसी दौरान स्टैंड से एक दर्शक की फोटो वायरल हो गई जो खास पोस्टर के साथ टीम इंडिया को चीयर कर रहा था।
इस दर्शक के हाथ में जो पोस्टर था उस पर फेमस फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक डायलॉग लिखा थे लेकिन यह डायलॉग लिखा था क्रिकेट की भाषा में। उस डायलॉग के शब्द थे कि, बाप का, दादा का, भाई का सबका बदला लेगा तेरा फजलू। इसी तर्ज पर विराट कोहली को लेकर एक डायलॉग लिखा था। हालांकि, इसमें कोहली का बचपन का नाम चीकू लिखा था। अक्सर एमएस धोनी भी उन्हें चीकू ही कहते थे। तो दर्शकों ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार को याद किया और एमएस धोनी का रनआउट याद कर खास डायलॉग लिखा।
यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मैदान पर ‘लफड़ा’? मैच के बीच क्यों उठे ये सवाल
वायरल हो गया पोस्ट
इस दर्शक के हाथ में जो पोस्टर था उस पर लिखा था, ‘बाप का, दादा का, माही भाई के रनआउट का, सबका बदला लेगा तेरा चीकू।’ गौरतलब है कि हर भारतीय फैन के दिल में 2019 वर्ल्ड कप का वो रनआउट जिंदा है जब एमएस धोनी के विकेट से टीम इंडिया की तकदीर बदल गई थी। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने भी 20 साल से न्यूजीलैंड को नहीं हराया। इसलिए इस बार सभी को उम्मीद है कि टीम इंडिया कीवी टीम से पुराने हिसाब चुकता करेगी।
यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने ‘पंजे’ से किया कमाल, एकसाथ 5 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे; ऐसा करने वाले पहले भारतीय
अगर इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 273 रन बनाए। मोहम्मद शणी ने पांच विकेट भारत के लिए। जवाब में रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की। उन्होंने मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट के खौफ को तो दूर कर दिया। लेकिन लॉकी फर्ग्युसन उनके लिए काल बने और उन्हें प्लेड ऑन कर दिया। शुभमन गिल भी फर्ग्युसन का शिकार बने। मैच एक बार फिर से विराट कोहली यानी चीकू के जिम्मे आ गया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
28 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
48 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines