मोहम्मद शमी ने 'पंजे' से किया कमाल, एकसाथ 5 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे; ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Mohammad Shami 5 Wicket Haul, World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहला मैच खेला और पांच विकेट लेकर वापसी की।

IND vs NZ Mohammad Shami Five Wicket Haul Second in ODI World Cup Surpassed Five Indians Best Spell

IND vs NZ Mohammad Shami Five Wicket Haul Second in ODI World Cup Surpassed Five Indians Best Spell

Mohammad Shami 5 Wicket Haul, World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने पांचवें मैच में वर्ल्ड कप 2023 में वापसी की है। उन्होंने पहली गेंद पर ही विकेट लिया और अंत में 10 ओवर के बाद 54 रन देकर पंजा खोला। वनडे वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा फाइव विकेट हॉल था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार चार प्लस विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में यह उनका बेस्ट स्पेल भी रहा।

विज्ञापन

भारत के तीसरे टॉप विकेट टेकर

मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मुकाबला खेला है। इस मैच में आते ही उन्होंने पांच विकेट लिए और वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने एक विकेट लेते ही इस पारी में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में अब बस उनसे ऊपर बस जवागल श्रीनाथ और जहीर खान हैं। जहीर और श्रीनाथ दोनों ने 44-44 विकेट झटके। साथ ही वह वनडे वर्ल्ड कप में दो बार फाइव फर लेने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इस मामले में पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में 5- विकेट हॉल लेने वाले भारतीय

  • मोहम्मद शमी- 2
  • कपिल देव- 1
  • वेंकटेश प्रसाद- 1
  • रॉबिन सिंह- 1
  • आशीष नेहरा- 1
  • युवराज सिंह- 1

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

  • 44– जहीर खान
  • 44– जवागल श्रीनाथ
  • 36– मोहम्मद शमी
  • 31– अनिल कुंबले
  • 29- जसप्रीत बुमराह
  • 28- कपिल देव

विज्ञापन

शमी का एक और कमाल

इतना ही नहीं अगर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार चार प्लस विकेट लेने की बात करें तो मोहम्मद शमी ने इमरान ताहिर की बराबरी कर ली है। उनसे ऊपर बस मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने 6 बार ऐसा किया है। जबकि शमी और ताहिर ने पांच-पांच बार वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा किया। शमी याद दिला दें आपको कि पिछले वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 273 रन पर रोका। आखिरी 10 ओवर में कीवी टीम बस 54 रन बना पाई और 6 विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ