IND vs NZ: टिम साउदी के प्लान में फंस गए ऋषभ पंत, ओपनिंग में फिर फ्लॉप हुए विकेटकीपर, देखें वीडियो

IND vs NZ 3rd T20i Rishabh Pant tim Southee ish sodhi

IND vs NZ 3rd T20i Rishabh Pant tim Southee ish sodhi

विज्ञापन

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत को ओपनिंग कराने की मांग उठी थी। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच वसीम जाफर ने भी इस बात की पैरवी कर कहा था कि यदि पंत से ओपनिंग कराई जाए तो वे राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन में प्रभावी हो सकते हैं।

हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में पंत एक बार फिर ओपनिंग में फेल साबित हुए। उन्हें ओपनिंग में लगातार दो मौके दिए गए, लेकिन वे दूसरे टी 20 में 13 गेंदों में महज 6 रन ही बना सके। वहीं तीसरे मैच में उन्होंने 5 गेंदों में दो चौके जड़कर सिर्फ 11 रन बनाए। अब पंत की ओपनिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। पंत को अब शायद ही टी 20 में ओपनिंग कराई जाए।

विज्ञापन

टिम साउदी ने फंसाया

तीसरे ओवर में टिम साउदी ने ऋषभ पंत का शिकार किया। पंत की शॉर्ट बॉल कमजोरी भांपकर साउदी ने उनका विकेट चटकाने का प्लान बनाया। साउदी ने जैसे ही गेंद डाली, बल्लेबाज गेंद की लाइन तक खिंचकर गया और इसे पॉइंट की ओर से उड़ाने की कोशिश की, वे चूके और बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में उड़ गई। इधर फाइन लेग की ओर खड़े फील्डर ईश सोढ़ी ने दौड़ लगाई और शानदार कैच लपककर पंत को पवेलियन रवाना कर दिया।

https://twitter.com/dhriti908/status/1594985287201230848

विज्ञापन

 

फेल साबित हो रहे हैं पंत

पंत पिछले कुछ टी 20 मुकाबलों में फेल साबित हुए हैं। उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मौका दिया गया था, लेकिन वे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें जगह दी गई, लेकिन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले चार मुकाबलों में पंत सिर्फ 26 रन ही बना पाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह टीम इंडिया में उनकी जगह और प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बहरहाल, तीसरे टी 20 की बात की जाए तो ये मैच टाई रहा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। जवाब में भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश की वजह से मैच टाई कर दिया गया और इस तरह भारत ने ये सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ