IND vs NZ 3rd T20: गिल या फिर किशन...किसकी जगह shaw को मिलेगा मौका?...वसीम जाफर ने दिया ये जवाब
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 3rd T20 Wasim Jaffer React Prithvi Shaw will get a chance in place of Gill or Kishan
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 3rd T20 Wasim Jaffer React Prithvi Shaw will get a chance in place of Gill or Kishan
IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा टी20 खेला जाना है। इसके लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच गई है। ये सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच है। क्योंकि पिछले 2 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। अब तीसरे टी20 में टीम इंडिया के सलामी जोड़ी में एक बदलाव हो सकता है।
माना जा रहा है कि विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की प्लेइंग 11 में एंट्री होगी। इस पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी अपनी राय दी है। दरअसल, वसीम जाफर से ईएसपीएनक्रिकइंफो के एक शो पृथ्वी शॉ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘हां, मुझे लगता है कि इस बारे में टीम मैनेजमेंट को सोचना चाहिए, हालांकि, हमने देखा है कि मैनेजमेंट बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करता है, लेकिन शायद इस मसले पर टीम गौर करे।’
Hello Ahmedabad 👋
We are here for the third & final T20I of the #INDvNZ series 👏 👏#TeamIndia pic.twitter.com/gQ1jPEnPvK
— BCCI (@BCCI) January 30, 2023
ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो पर वसीम जाफर ने ‘टीम इंडिया सीरीज जीतेगी या नहीं?’ इस सवाल पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पहले भी प्रिडिक्शन किया था कि भारत यह सीरीज 2-1 से जीतेगा, दूसरे मैच में जीत मिलने के बाद टीम यह लय बरकरार रखेगी।’
और पढ़िए –टेस्ट सीरीज से पहले पत्नी संग स्वामी दयानंद गिरी आश्रम पहुंचे Virat Kohli, फैंस बोले- सेंचुरी पक्की
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पिछले 2 मुकाबलों में शुभमन गिल और ईशान किशन दोनों फ्लॉप रहे हैं। गिल ने जहां दोनों मैच में 11, 7 रन बनाए हैं, जबकि ईशान किशन के बल्ले से 4 और 19 रनों की पारी निकली है। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आंकड़े उनकी टैलेंट के साथ न्याय नहीं करते। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों में से किसी एक की जगह तीसरे मैच में पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है।
ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: