IND vs NZ 3rd ODI: धवन के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग...संजू को मिलेगा मौका या हुड्डा मारेंगे बाजी?
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 3rd ODI team india playing 11 Dhawan
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 3rd ODI team india playing 11 Dhawan
IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 29 नवंबर सुबह 7 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। जिसमें टीम इंडिया को हर हाल में जीत जरूरी होगी। क्योंकि इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है।
सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है। इस मैच में टीम इंडिया मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्लेइंग-11 पर आखिरी फैसला मैच से 1 घंटा पहले ही लिया जाएगा। स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को आजमाया जा सकता है। वहीं दीपक हुड्डा की जगह संजू सैमसन को जगह मिल सकती है। शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आएं।
— BCCI (@BCCI) November 29, 2022
आपको बता दें कि भारत ने पहले वनडे में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया था, लेकिन इससे भारत के पास पांच गेंदबाजी ऑप्शन ही थे। नतीजा हुआ कि भारत 306 रन का टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाई। फिर दूसरे वनडे में छठे गेंदबाज के ऑप्शन को शामिल करने के लिए सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को शामिल किया था, संजू को ड्रॉप किए जाने से टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना भी हुई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: