IND vs ENG: इस बार किसे मिला बेस्ट फील्डिंग अवार्ड? ड्रेसिंग रूम से सामने आई मजेदार तस्वीर

IND vs ENG: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद बेस्ट फील्डिंग अवार्ड दिया गया है। चलिए बताते हैं यह अवार्ड किसे मिला।

IND vs ENG KL Rahul got best fielding award ODI World Cup 2023

भारत बनाम इंग्लैंड।

विज्ञापन

IND vs ENG World Cup 2023: भारत ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबला हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत का छक्का लगाया और प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया। भारतीय टीम हर मुकाबला जीतने के बाद आपस में ही किसी एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डिंग अवार्ड दे रही है, ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद भी टीम के एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डिंग अवार्ड दिया गया है। ड्रेसिंग रूम से इसकी मजेदार तस्वीर भी सामने आई है।

https://twitter.com/verma_sarjeet/status/1718851801443615086

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त सेलीब्रेशन

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मैच में बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम का अच्छा साथ दिया और 58 गेंद में 39 रनों की पारी खेली। यह पारी भले ही छोटी हो, लेकिन दबाव में यह काफी अच्छी पारी रही। इसके साथ ही केएल राहुल ने फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल ने मोइन अली का अच्छा कैच पकड़ा इसके अलावा क्रिस वोक्स को स्टंप आउट भी किया। इसी को लेकर इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद बेस्ट फील्डिंग का अवार्ड केएल राहुल को दिया गया है। मैच जीतने के बाद केएल राहुल को नाम स्टेडियम ग्राउंड पर अनाउंस किया गया और उन्हें बेस्ट फील्डिंग अवार्ड से नवाजा गया।

2 नवंबर को है अगला मुकाबला

भारत विश्व कप का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ ही खेलने वाला है। यह मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी जिस फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसे में भारत को यह मुकाबला अपने नाम करने में ज्यादा कठिनाई नहीं आएगी। इसके बाद भारत का मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को होने वाला है। यह मुकाबला कांटे की टक्कर जैसी हो सकती है। साउथ अफ्रीका भी विश्व कप में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ