IND vs ENG: बटलर ने दौड़कर ले लिए 4 रन, शमी की खराब फील्डिंग पर भड़क गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG Rohit Sharma Hardik Pandya mohammed shami

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG Rohit Sharma Hardik Pandya mohammed shami

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप करते हुए नाबाद पारियां खेलीं और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। टीम इंडिया की शर्मनाक हार में गेंदबाज एक बार फिर नाकाम साबित हुए। कोई भी बॉलर हेल्स-बटलर की साझेदारी को नहीं तोड़ सका। ऊपर से उन्होंने खराब फील्डिंग का नजारा भी पेश किया। इस पर कप्तान रोहित शर्मा लाल-पीले हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़कर ले लिए 4 रन, भड़क गए कप्तान रोहित

एक ऐसा ही नजारा नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम 8 ओवर में 80 से ज्यादा रन बना चुकी थी। ऐसे में भारत को एक विकेट चटकाकर इस पार्टनरशिप को तोड़ने की जरूरत थी। पांड्या ने जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली 30 रन बनाकर खेल रहे बटलर ने इसे स्कूप कर विकेट के ऊपर से खेलकर बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश की। इधर लॉन्ग लेग की ओर खड़े फील्डर मोहम्मद शमी ने दौड़ लगा दी।

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1590653039165476864

विज्ञापन

शमी ने गेंद को कलेक्ट किया और बिना देखे दूसरे फील्डर की ओर थ्रो कर दिया। भुवी ने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकलकर आगे चली गई। इसके बाद उन्होंने दौड़ लगाई तब तक वे दौड़कर चार रन पूरे कर चुके थे। बिना बाउंड्री लगे 4 रन और शमी की खराब फील्डिंग पर कप्तान रोहित शर्मा भड़क गए। वे शमी को ऐसे थ्रो कर ना…का इशारा करते हुए नजर आए। इधर, हार्दिक पांड्या भी इस खराब फील्डिंग से निराश दिखाई दिए। उनका रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1590653291146665984

बेहद खराब गेंदबाजी

टीम इंडिया के गेंदबाजों की बात करें तो इस बड़े मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 3 ओवर में 39 रन लुटाए। भुवनेश्वर कुमार ने 2 ओवर में 25 रन दिए। रविचंद्रन अश्विन ने 2 ओवर में 27 और हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 34 रन लुटाए। अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 2 ओवर किए। उन्होंने 15 रन दिए जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 30 रन दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ