IPL 2026 को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, इस टाइम बीसीसीआई रिलीज करेगा पहले फेज का शेड्यूल

IPL 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जब से खत्म हुआ है, फैंस आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं. अब फैंस का ये इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है. बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल सीजन 19 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर सकता है.

IPL 2026 Schedule

IPL 2026 Schedule

IPL 2026: लंबे समय से फैंस आईपीएल 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन 11 मार्च तक बीसीसीआई ने शेड्यूल ही जारी नहीं किया है. जिसके कारण सोशल मीडिया पर फैंस अपनी निराशा जाहिर कर रहे थे. इस बीच फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है. फैंस आईपीएल 2026 के शेड्यूल को आज ही इस टाइम में जारी कर सकते हैं. शेड्यूल सबसे पहले कब और कहां जारी किया जाएगा, इसका जवाब भी अब मिल चुका है.

विज्ञापन

कब और कहां जारी होगा आईपीएल 2026 का शेड्यूल 

क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 मार्च को शाम 7 बजे बीसीसीआई आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी करने वाली है. जिसे फैंस स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फैंस के लिए सबसे हैरानी की बात ये है कि इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच नहीं खेला जाएगा. नियमों के मुताबिक पहला मुकाबला पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच होना चाहिए. हालांकि दोनों ही फाइनलिस्ट टीमें अलग-अलग अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हैं. हालांकि इस खबर पर आखिरी मुहर शाम 7 बजे ही लगने वाली है. जब बीसीसीआई शेड्यूल को जारी करेगी. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के बाद कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान? सामने आए 4 नाम

इन दो टीमों के बीच खेला जा सकता है पहला मुकाबला 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. जिससे टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही धोनी और विराट मैदान पर नजर आएंगे. 28 मार्च से ही बीसीसीआई सभी फैंस का ध्यान खींचना चाहती है. जिसके कारण ही 2 बड़ी टीमों के बीच ओपनिंग मुकाबला कराना चाहती है. आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ