महेंद्र सिंह धोनी की गौतम गंभीर की पत्नी के साथ मुलाकात वायरल, माही ने फैंस का जीत लिया जीत 

ICC T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने 8 मार्च को बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके आईसीसी टी-20 2026 का खिताब अपने नाम किया था. 3 दिन बीत जाने के बाद भी इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम के कुछ वीडियो आ रहे हैं. इनमें से एक महेंद्र सिंह धोनी का है, जिसमें वो गौतम गंभीर की पत्नी से बात कर रहे हैं.

MS Dhoni talk with Gautam Gambhir wife

MS Dhoni talk with Gautam Gambhir wife

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. जहां पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था. मुकाबले को देखने के लिए आईसीसी ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को भी बुलाया था. जहां पर धोनी के साथ रोहित शर्मा भी नजर आ रहे थे. फाइनल मुकाबले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर की पत्नी से बात कर रहे हैं. 

विज्ञापन

नताशा जैन के साथ बात करते दिखे महेंद्र सिंह धोनी 

न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आईसीसी ने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और रोहित शर्मा को भी बुलाया था. मुकाबले के दौरान दोनों पहले ट्रॉफी लेकर मैदान पर गए थे. जिसके बाद स्टैंड में बैठकर वो मैच देखते हुए नजर आए.

विज्ञापन

इसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन गंभीर से बात करते हुए नजर आए. इस दौरान एक फैन से फोटो खिंचाने के लिए धोनी थोड़े झुक गए थे. माही के इस अंदाज को देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में रोहित शर्मा भी नजर आ रहे थे. 

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के बाद कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान? सामने आए 4 नाम

विज्ञापन

गौतम गंभीर को धोनी ने खास अंदाज में दी थी बधाई 

टीम इंडिया के जीत दर्ज करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए गौतम गंभीर की हंसी पर भी बोला था. जिसके बाद गौतम ने बेहद खास अंदाज में माही को जवाब दिया था. जिसके बाद मीडिया भी धोनी के पोस्ट को लेकर उनसे सवाल कर रही हैं. माही और गंभीर के बीच खराब रिश्ते को लेकर बातें लंबे समय से चल रही थी. जिसके कारण ही दोनों के बीच एक दूसरे के लिए सम्मान देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ