'ये मेरी जिंदगी की सबसे खराब यात्रा.' मलेशियन एयरलाइंस पर भड़के Deepak Chahar,कहा- 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सामान

Deepak Chahar IND vs BAN

Deepak Chahar IND vs BAN

IND vs BAN: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से मात खाने के बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। दोनों के बीच पहला वनडे मैच 4 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड से सीधे बांग्लादेश के लिए मलेशिया एयरलाइंस के माध्यम से सफर किया। हालांकि ये यात्रा टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर के लिए इतनी सुगम नहीं रही। उन्होंने इसे लेकर एयरलाइंस को जमकर लताड़ा है और ट्विट के माध्यम से अपना दर्द भी बयां किया है।

विज्ञापन

ये मेरी जिंदगी की सबसे खराब यात्रा- दीपक चाहर

शनिवार को ढाका में टीम के ट्रेनिंग सेशन से पहले दीपक चाहर ने खराब यात्रा को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि ‘मलयेशिया एयरलाइन के साथ यात्रा करने का एक बुरा अनुभव था। पहले उन्होंने हमें बताए बिना हमारी फ्लाइट बदल दी और बिजनेस क्लास में खाना तक नहीं दिया। अब हम पिछले 24 घंटों से अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं। सोचिए हमें कल मैच खेलना है।

विज्ञापन

https://twitter.com/deepak_chahar9/status/1598874533616029696

विज्ञापन

एयरलाइन की माफी से खुश नहीं चाहर

चाहर के इस ट्वीट के बाद मलेशिया एयरलाइंस ने उनसे मांफी मांगते हुए जल्द से जल्द सामान देने की बात कही है। हालांकि चाहर इससे बहुत ज्यादा खुश नजर नहीं आए। दरअसल मलेशिया एयरलाइंस ने चाहर को शिकायत दर्ज करने के लिए एक लिंक भेजा लेकिन क्रिकेटर का कहना है कि यह लिंक खुल नहीं रहा है। जिसके बाद एयरलाइंस ने एक बार फिर से माफी मांगी।

विज्ञापन

भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन

विज्ञापन

बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद

IND vs BAN Series Schedule: ये है शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले 4, 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा। रोहित शर्मा दोनों सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ