IPL 2026: हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को लेकर फैलाया गया बड़ा झूठ, मुंबई इंडियंस ने दिया करारा जवाब

IPL 2026, Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या जब से गुजरात टाइटंस की टीम छोड़कर मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं, तभी से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच खराब रिश्ते की खबर चलती है. आईपीएल 2026 से पहले भी ऐसी खबर चली, तो मुंबई इंडियंस को करारा जवाब देना पड़ा.

rohit sharma and hardik pandya

rohit sharma and hardik pandya

IPL 2026, Mumbai Indians: आईपीएल 2026 की तैयारियां चल रही हैं. सभी की नजरें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर टिकी हुई हैं. फ्रेंचाइजी छठी ट्रॉफी जीतने की कोशिश लगी हुई है. इस बीच रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें भी सोशल मीडिया पर चलती रहती है. आईपीएल 2026 से पहले भी ये सिलसिला शुरू हो चुका है. इस बार झूठी खबर को खत्म करने के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर करारा जवाब देना पड़ा.  

विज्ञापन

रोहित-हार्दिक को लेकर फैलाई गई अफवाह 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमें क्लेम किया जा रहा था कि मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिग्गज रोहित शर्मा को चेतावनी दी है. दरअसल पिछले कुछ सीजन से रोहित का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. ऐसे में पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि पांड्या ने टीम मैनेजमेंट को साफ कर दिया कि अगर इस सीजन में हिटमैन फेल हुए हैं, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाएगा. हिटमैन का पिछले 10 से 12 सीजन से सिर्फ 200 से 300 रन ही बनाते हैं, वो भी सिर्फ 120 के स्ट्राइक रेट से. इस क्लेम से सोशल मीडिया पर फैंस हैरान थे. इस क्लेम को चुप कराने के लिए मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की फोटो पोस्ट करके लिखा, ‘कुछ भी’.  

विज्ञापन

छठी ट्रॉफी जीतने की मुंबई कर रही है तैयारी 

मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से टीम का प्रदर्शन लगातार खराब हुआ है. हालांकि पिछले सीजन टीम ने नॉकआउट में एंट्री की थी. ऐसे में इस बार टीम ट्रॉफी जीतने की तैयारी में लगी है. इस टीम के पास रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे सुपरस्टार भी है. इसके अलावा टीम में तिलक वर्मा जैसा उभरता हुआ सितारा भी है. ऐसे में इन 5 खिलाड़ियों के दम पर ही टीम ट्रॉफी उठा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ