श्रेयस-साल्ट को छोड़कर KKR ने की गलती, IPL 2026 से पहले दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा दावा

IPL 2026: श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन केकेआर ने इन दोनों खिलाड़ियों को जाने दिया है. भारत के दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने केकेआर के इस फैसले को गलत बताया है.

KKR

KKR

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है और सभी 10 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. इस सीजन तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को छोड़कर बड़ी गलती की.
कुंबले ने कहा कि जब तक KKR अपने अहम खिलाड़ियों को बनाए रखने की अहमियत नहीं समझती, तब तक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता.

विज्ञापन

श्रेयस और सॉल्ट को जाने देना KKR का गलत फैसला

अनिल कुंबले ने ‘जियो हॉटस्टार’ की एक विज्ञप्ति में कहा कि, “दो साल पहले केकेआर ने आईपीएल जीता और अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाई थी. उस जीत के दो अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट थे. दोनों ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन केकेआर ने दोनों को जाने दिया. खिलाड़ियों को अपने साथ रखने के मामले में उनमें कोई निरंतरता नहीं है. केकेआर ने श्रेयस और सॉल्ट को जाने देकर गलत फैसला किया और इस वजह से अब उनके पास आईपीएल जीतने वाला कोई कप्तान नहीं है.”

विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रेयस अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और उन्होंने पिछले सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी कप्तानी साबित की. वहीं, सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी को अपना पहला खिताब जिताने में बड़ा योगदान दिया.

अजिंक्य रहाणे पर उठाए सवाल

कुंबले ने आगे कहा कि भले ही KKR के पास अनुभवी कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक IPL खिताब नहीं जीता. उनका मानना है कि ट्रॉफी जीत चुका कप्तान टीम के लिए बड़ा फायदा देता है. उन्होंने कहा, “अजिंक्य रहाणे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है, लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब नहीं जीता है.”

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “ऐसा कप्तान होना जिसने ट्रॉफी जीती हो, आपको फायदा देता है. उन्हें यह सीखना होगा कि अपने अहम खिलाड़ियों को अपने पास कैसे बनाए रखा जाए. वर्ना वे संघर्ष करते रहेंगे और उन्हें ट्रॉफी जीतने का दावेदार नहीं माना जा सकता.”

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका! इंग्लैंड के दिग्गज ने नाम लिया वापस

कुंबले ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि श्रेयस नए माहौल और टीम के साथ भी शानदार काम किया. पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही सीजन में उन्हें फाइनल तक ले जाना आसान नहीं था, लेकिन श्रेयस ने यह कर दिखाया. कुंबले ने कहा, “श्रेयस को अक्सर कम आंका जाता है, लेकिन वह एक असाधारण नेतृत्वकर्ता हैं और हर बार खुद को साबित करते हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ