IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी 298 रन बनाकर घोषित कर दी और बांग्लादेश को 572 रन बनाने का टार्गेट दिया। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने अर्धशतक जड़ा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इस जोड़ी को उमेश यादव ने अपनी गेंदबाजी से तोड़ा। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी दमदार कैच पकड़ा।
विराट के हाथों से छलकी बॉल, फिर पंत ने कर दिया कमाल
बांग्लादेश ने पारी के 46वें ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया और टीम के दोनों ही ओपनर्स नजमुल हुसैन और जाकिर हसन ने अर्धशतक जड़ दिया था, जिसके बाद 47वें ओवर की पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने नजमुल हुसैन को छकाया और गेंद उनके बल्ले से टच होकर सीधे पहली स्लीप में खड़े विराट कोहली के हाथों में गई। लेकिन उनके हाथ से वह छलक गई। गेंद नीचे गिर ही रही थी कि इतने में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बेहतरीन छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और कप्तान केएल राहुल भी दो मिनट तक देखते ही रह गए। इसी के साथ नजमुल हुसैन शन्तो 67 रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़िए – AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा… खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1604001710560931841
शुभमन गिल ने जड़ा करियर का पहला शतक
275 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम के दोनों ही ओपनरो ने बांग्लादेश को विकेट नहीं लेने दिए। हालांकि 23वें ओवर में केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने 152 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़ दिए।
पुजारा ने 51 पारियों के बाद जड़ा शतक
टीम के ओपनर शुभमन गिल के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी दमदार फॉर्म में नजर आए। पुजारा ने मात्र 130 गेंदों पर 102 रन बनाए और सभी को अपनी रफ्तार से चौका दिया। उन्होंने इस मैच की पहली इनिंग में भी 92 रन बनाए थे। पुजारा ने इस पारी में 13 चौके जड़े। पुजारा लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे और उनका अच्छा प्रदर्शन करना भारत के लिए अच्छी खबर है।नजमुल हुसैन और जाकिर हसन ने जड़ा अर्धशतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
29 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: भारत को लगा आठवां झटका, नमनधीर के बाद अर्शदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines