U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटों को मिला मौका
U19 Asia Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को जगह मिली है. वहीं, टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है.
U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान (PIC Credit - X)
India squad for U19 Asia Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 5 से 14 नवंबर तक ओमान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19 टीम चुनी गई है. भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशबर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, इस टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी शामिल किया गया है.
विज्ञापन
U19 एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत को UAE, नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में रखा गया है, जबकि ग्रुप B में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं. भारतीय टीम 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 8 नवंबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों ग्रुपों की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 12 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार, 14 नवंबर को होगा.
विज्ञापन
द्रविड़ और सहवाग के बेटों को मिला मौका
BCCI की जूनियर सिलेक्शन कमिटी ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. इस टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशबर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले ओपनर आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ इस टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने हाल के घरेलू अंडर-19 टूर्नामेंट और इंडिया ए के मुकाबलों में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. आर्यवीर की बल्लेबाजी में भी अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिलती है और वे बड़े शॉट खेलने और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं.
वहीं, भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है. अन्वय ने घरेलू क्रिकेट और इंडिया अंडर-19 के अभ्यास मैचों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. उन्होंने बल्ले से उपयोगी पारियां खेलने के साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया. अन्वय की बल्लेबाजी में अपने पिता राहुल द्रविड़ की तरह धैर्य और तकनीक देखने को मिलती है. दबाव की परिस्थितियों में जिम्मेदारी के साथ खेलने की उनकी क्षमता ने टीम में उनकी जगह मजबूत की है. अब एशिया कप में उनसे बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों विभागों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
विज्ञापन
🚨 News 🚨
India U19 squad for ACC Men’s U19 Asia Cup announced.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया रविवार, 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी. वहीं, भारत का तीसरा और आखिरी लीग मैच 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा.