AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा... खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs SA 1st test Steven Smith dismiss Anrich Nortje
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs SA 1st test Steven Smith dismiss Anrich Nortje
AUS vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। साउथ अफ्रीका को 152 रन पर आल आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 7 रन से पीछे है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 33.1 ओवर बल्लेबाज की। खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ट्रेविस हेड 78 रन बनाकर जमे हुए हैं। वहीं स्टीव स्मिथ 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। स्टीव स्मिथ को Anrich Nortje ने अपना शिकार बनाया।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1604060881004158976?s=20&t=mH57MHjCyPXbf-pVv_Euag
दरअसल, साउथ अफ्रीका के लिए 33वां ओवर लेकर आए Anrich Nortje ने एक आग उगलती गेंद फेंकी, जो पिच पर गिरी और सीधा स्टंप में घुस गई। इस गेंद पर स्टीव स्मिथ चारों खाने चित हो गए। गेंद गुड लेंथ पर थी, जो गिरी और स्विंग होते हुए सीधा गिल्लियां उड़ा ले गई। बोल्ड होने के बाद बल्लेबाज भी हैरान रह गया। स्मिथ का रिएक्शन बता रहा था कि उन्हें वह कितने चकित हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: Rishabh Pant ने गोली की रफ्तार से की स्टंपिंग, MS Dhoni की दिलाई याद, देखें वीडियो
स्टीव स्मिथ जिस गेंद पर बोल्ड हुए वह 144.44kmph की रफ्तार वाली बॉल थी। आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बेहद निराश दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, आप भी देखिए।…
पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका महज 152 रन पर ही सिमट गई। कप्तान डीन एल्गर समेत 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। काइल वेरेन ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क और नाथन लियोन ने तीन-तीन, जबकि पैट कमिंस और स्कॉट बोलांड को दो-दो विकेट चटकाए।
और पढ़िए – AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा… खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
डीन एल्गर (कप्तान), सारेल इर्वी, रासी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, खाया ज़ोंडो, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: