IND vs BAN 1st Test Day 2: टीम इंडिया ने बनाए 404 रन, अश्विन-कुलदीप यादव ने बल्ले से मचा दिया गदर
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN, IND vs BAN 1st test live score
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN, IND vs BAN 1st test live score
IND vs BAN 1st Test Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में 404 रन पर सिमट गई है। भारत ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरे दिन अश्विन और कुलदीप यादव ने बल्ले से तबाही मचाई और टीम इंडिया को 404 रनों तक पहुंचा दिया।
दूसरे दिन स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1603291412921200640?s=20&t=QgojkaTzf6sqg3JqAwVfvQ
पहली पारी में बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।
पहले दिन टीम इंडिया के लिए श्रेयस और पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की पार्टरनरशिप की थी, जिसकी बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच पाया था। हालांकि इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया और वह महज 1 रन बना सके. वहीं केएल राहुल (22), शुभमन गिल (20) और ऋषभ पंत (46) कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: