Virat Kohli Next Match: टीम इंडिया की जर्सी में अब कब नजर आएंगे विराट कोहली? नोट कर लीजिए मैच की तारीख

Virat Kohli Next Match: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है. विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को खिताब जिता दिया है. ऐसे में अब फैंस को उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार है. चलिए आपको भी बताते हैं कि वो कब और किस टीम के खिलाफ टीम इंडिया के लिए खेलने उतरेंगे.

jacket - 2026-06-01T185518.630

Virat Kohli Next Match: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को चैंपियन बना दिया है. आरसीबी की टीम ने लगातार 2 सीजन खिताब जीतकर इतिहास रचने का काम किया. विराट ने फाइनल मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 3 शानदार छक्के निकले. इस टूर्नामेंट में वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. आईपीएल के खत्म होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल ये खड़ा हो गया है कि अब वो विराट कोहली को खेलते हुए कब देख पाएंगे.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेंगे विराट कोहली

आईपीएल खत्म होने के बाद विराट कोहली अब टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में इस सीरीज में खेलती हुई नजर आने वाली है. 13 जून को इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली टीम इंडिया की जर्सी में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ 1 टेस्ट मैच भी खेलने उतरेगी. बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान भी हो चुका है. विराट कोहली की टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. 

विज्ञापन

3 मैचों की होगी वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये वनडे सीरीज 3 मैचों की होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को होगा तो वहीं दूसरा मैच 17 जून और तीसरा मैच 20 जून को खेला जाएगा. ये मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई के मैदानों पर खेले जाएंगे. 

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज 2026 का शेड्यूल
मैच तारीख मुकाबला स्थान
एकमात्र टेस्ट 6 जून 2026 भारत vs अफगानिस्तान न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे 13 जून 2026 भारत vs अफगानिस्तान धर्मशाला
दूसरा वनडे 17 जून 2026 भारत vs अफगानिस्तान लखनऊ
तीसरा वनडे 20 जून 2026 भारत vs अफगानिस्तान चेन्नई

सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ