IPL 2026 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, इन 2 खिलाड़ियों का नाम टॉप पर काबिज

Longest Six in IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले हैं. बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े हिट्स लगाकर हर किसी को हैरान करने का काम किया है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि इस सीजन सबसे लंबे सिक्स लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं.

jacket - 2026-06-01T182340.464

Longest Six in IPL 2026: आईपीएल 2026 का ये सीजन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा है. इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड चेज हुए और टीमों की तरफ से कई हाई स्कोर मैच खेले गए. इस सीजन बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए लंबे-लंबे छक्के लगाए. भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी बल्लेबाजों ने भी इस सीजन रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़े हैं. इस सीजन आईपीएल में सबसे लंबा सिक्स 106 मीटर का रहा और 2 बल्लेबाजों ने ये काम किया. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन सबसे लंबा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से रहे हैं. 

विज्ञापन

कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन धमाल मचाने वाले कूपर कोनोली का नाम आईपीएल 2026 में सबसे लंबा सिक्स लगाने के मामले में 5वें नंबर पर है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. इस मैच में उन्होंने 103 मीटर का लंबा सिक्स जड़ा था, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था. 

विज्ञापन

जैकब बेथेल (आरसीबी)

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल के नाम आईपीएल 2026 में इस टूर्नामेंट में 104 मीटर का सिक्स दर्ज है. उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जबरदस्त हिटिंग दिखाई थी. इस लिस्ट में उनका नाम चौथे नंबर पर है. 

डेविड मिलर (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड 106 मीटर का छक्का लगाया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने गिल आर्मी के सामने गगनचुंबी छक्का लगाया. इस सीजन 106 मीटर का सिक्स तीन बल्लेबाज लगा चुके हैं. 

विज्ञापन

टिम डेविड (आरसीबी)

इस लिस्ट में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड का नाम भी शामिल है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बेहतरीन शॉट खेलते हुए अंशुल कंबोज की गेंद पर 106 मीटर के गगनचुंबी छक्का जड़ा था. उनके इस शॉट पर गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी थी.

तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक जबरदस्त शॉट खेला, जो कि 106 मीटर का था. युजवेंद्र चहल की गेंद पर उन्होंने ये शॉट खेलकर हर किसी को हैरान कर दिया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ